पुलिस ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बेटियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए चंबा पुलिस लाइन में सात दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ किया, 50 छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
एसएसपी तृप्ति भट्ट के निर्देश पर चंबा पुलिस लाइन में शनिवार को शिविर का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षक सबल सिंह पुंडीर और धन सिंह नेगी ने बताया कि बेटियों की सुरक्षा के लिए पुलिस भी हमेशा तत्पर रहती है, बावजूद कई बार ऐसी स्थिति आ जाती है कि उन्हें त्वरित मदद नहीं मिल पाती है। ऐसी परिस्थितियों से निपटने के लिए हर बेटी को स्वयं ही अपनी सुरक्षा करनी पड़ती है। बताया गया कि प्रशिक्षण में बेटियों को जूडो, कराटे और ताइक्वांडो का प्रशिक्षण दिया जाएगा।