भागीरथीपुरम में नरेंद्र महिला विद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवियों ने नशा उन्मूलन को लेकर निकटवर्ती गांवों में जागरूकता रैली निकाली।
शनिवार को प्रधानाचार्य आराधना कुकरेती और एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी पार्वती बिष्ट की अगुवाई में स्वयंसेवियों ने स्कूल से बागी गांव तक नशा उन्मूलन जागरूकता रैली निकाली। उन्होंने कहा कि आए दिन मीडिया में नशा और मादक पदार्थों के तस्करी की खबरें छपती रहती हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि समाज में किस तरह नशाखोरी बढ़ती जा रही है। इस मौके पर शिक्षिका मंजू किरन, अलका कठैत, नीमा, सुमन रूपेण, शशिबाला सेमवाल और आशा आदि मौजूद थी।