मानसिक रूप से अर्द्ध विक्षिप्त अधेड़ महिला के साथ दुष्कर्म के आरोपी बस चालक को पुलिस ने मंगलवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चंद्रमणी राय की अदालत में पेश किया।
विज्ञापन
जहां न्यायालय ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। सोमवार को नेपाली मूल की एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि आरोपी चालक ने रविवार रात नौ बजे अर्द्ध विक्षिप्त महिला के साथ दुष्कर्म किया है, जिसके आधार पर पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर महिला का मेडिकल कराया था।