फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेट टॉप बॉक्सों का मूल्य निर्धारित करने की मांग

Tue, 15 Dec 2015 09:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला बार एसोसिएशन ने नगर पालिका क्षेत्र में केबल डिजिटल योजना के तहत सेट टॉप बॉक्सों का मूल्य निर्धारण करने की मांग की है।
विज्ञापन


एसोसिएशन के अध्यक्ष जगमोहन सिंह रांगड़ और सचिव दिनेश सिंह मियां ने डीएम ज्योति नीरज खैरवाल को दिए ज्ञापन में बताया कि केबिल नेटवर्क ऑपरेटर सेट टॉप बाक्सों की दरें ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में अलग-अलग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि अन्य शहरी क्षेत्रों की अपेक्षा यहां दोगुनी कीमत वसूली जा रही है।

उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को स्वयं के सेट टाप बॉक्स खरीदने की अनुमति देने और सेट टॉप बॉक्स का मूल्य निर्धारित करने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें