जिले में गठित कोविड-19 अनुश्रवण एवं निगरानी समिति की बैठक में त्योहार के सीजन को देखते हुए कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए निगरानी बढ़ाने को कहा गया है।
कमेटी में नामित सदस्य सिविल जज सीनियर डिविजन/ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अशोक कुमार और सदस्य / जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट ने कहा कि त्योहार के सीजन में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जनता के बीच विभागों की जिम्मेदारी बढ़ गई है। समिति ने कहा कि हर व्यक्ति को सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मास्क पहनना जरूरी है। समिति ने जांच बढ़ाने, संक्रमित पीड़ितों के लिए पौष्टिक भोजन और स्वास्थ्य वर्धक टॉनिक उपलब्ध कराने को कहा गया है। कमेटी ने कोविड-19 से संबंधित विभागों को सकारात्मक सहयोग देने का भरोसा देते हुए बताया कि कमेेटी की संयुक्त रिपोर्ट उत्तराखंड उच्च न्यायालय को भेजी जा रही है। संवाद