फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न और मारपीट का मुकदमा दर्ज

Wed, 08 Jul 2015 06:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत चौठारा के जंगल में दो दिन पूर्व पेड़ पर महिला का शव लटका होने के मामले में मायके पक्ष की ओर से पति, सास, ससुर सहित सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीडन और मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


राजस्व पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मृतक महिला के भाई की ओर से राजस्व पुलिस चौकी भट्ट गांव में मुकदमा दर्ज कराया गया।

गोनगढ़ पट्टी के ग्राम चौठार निवासी शीशपाल सिंह की पत्नी माया देवी (22) बीते 25 जून से गुमशुदा चल रही थी। उस दिन वह  गांव से दूर छानियों मे अपने बड़े ससुर को खाद्य सामग्री देने गई थी, लेकिन वह घर नहीं लौटी।

ससुराल और मायके पक्ष के लोगो ने माया की काफी ढूढख़ोज की, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। 29 जून को मायके पक्ष की ओर से तहसील में गुमशुदा की तहरीर दी गई थी। उसके अगले ही दिन ससुराल पक्ष से महिला के ससुर कुंवर सिंह ने भी गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


12 दिन बाद माया का शव गांव से तीन किमी दूर जंगल में एक पेड़ पर लटका मिला था। पंचनामा के उपरांत मंगलवार को मृतका का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया।

बुधवार को त्यूंखर लस्या निवासी मृतक महिला के भाई सुरेश की ओर से राजस्व पुलिस भट्ट गांव को दी गई तहरीर में कहा गया है बहन की शादी 18 माह पूर्व हुई थी। तब से ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए प्रताडित करते थे। उसके साथ मारपीट भी की जाती रही है।

उसकी पांच माह की एक बेटी भी है। राजस्व उपनिरीक्षक चंद्रमोहन नगवांण ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर पति,ससुर,बड़े ससुर,देवर व ननद सहित सात के खिलाफ दहेज उत्पीडन और मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें