फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क से जुड़ेंगे पोखार-गेंवली व थात-खैट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड तीर्थाटन, पर्यटन और देवस्थान के लिए विश्व विख्यात है। देवस्थानों के विकास के लिए अलग नीति तैयार की जा रही है। मार्च में प्रदेश सरकार अपने तीन वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां जनता के सामने रखेगी। 2022 तक प्रदेश में 150 से अधिक नए पुलों का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने पोखार-गेंवली, कोट-चौठारा, थात-खैट मोटर मार्ग निर्माण व नील-नैलचामी नदी के संगम पर 93 लाख की लागत से घाट निर्माण की घोषणा की।
विज्ञापन

सीएम बुधवार को यहां नैलचामी पट्टी के नील चामेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित महायज्ञ (होम) कुंभ मेले में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश से भ्रष्टाचार मिटाने के लिए सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। समाज कल्याण विभाग में करोड़ों के छात्रवृत्ति घोटाला करने वालों को सरकार ने जेल भेजा। क्षेत्र की आधी अधूरी सड़कों का निर्माण पूरा करने, घुत्तू से देवलंग तक बाढ़ नियंत्रण कार्य करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं की मांग पर पोखार-गेंवली, कोट-चौठारा, थात-खैट मोटर मार्ग निर्माण की घोषणा की। नैलचामी घाटी में आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों का पुनर्निर्माण करने की घोषणा भी की।
विधायक शक्ति लाल शाह ने क्षेत्र के विकास के लिए सभी से दलगत भावनाओं से ऊपर उठकर कार्य करने की अपील की। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, ब्लाक प्रमुख बासुमती घणाता, पूजा देवी, यज्ञ समिति के अध्यक्ष यशवंत गुसाईं, रघुवीर सजवाण, आनंद बिष्ट, सलोनी गुसाईं, भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, धनपाल नेगी, प्रताप सजवाण, गिरीश नौटियाल, चंद्र किशोर मैठाणी, रामकुमार कठैत, नरेंद्र रावत, जयवीर मियां, कमलेश्वर कंसवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सीएम को झेलना पड़ा मंदिर समिति का आक्रोश
घनसाली (टिहरी)। नील चामेश्वर मंदिर पहुंचे सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को मंदिर समिति के पदाधिकारियों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। पदाधिकारियों का कहना था कि सीएम ने मंदिर समिति के मांगपत्र के बजाय भाजपा कार्यकर्ताओं के अनुसार घोषणाएं की। कहा भाजपा ने धार्मिक कार्यक्रम को राजनीतिक रंग देने का काम किया है, जो उचित नहीं है। मंदिर समिति के अध्यक्ष यशवंत सिंह गुसाईं, रघुवीर सिंह भंडारी, कनकपाल बंगारी ने सीएम के सामने ही मंच पर घोषणा न करने पर कड़ा विरोध दर्ज किया। कहा 12 साल में होने वाले महायज्ञ (होम) कुंभ के लिए सरकार की ओर से कोई भी घोषणा न किया जाना निराशाजनक है। संवाद
ग्रामीणों ने निकाली जलकलश यात्रा
घनसाली (टिहरी)। नील चामेश्वर महादेव में महायज्ञ (होम) कुंभ के 10 दिन क्षेत्र के लोगों ने ढोल-दमाऊं और देव निशानों के साथ जलकलश यात्रा निकाली। महायज्ञ कार्यक्रम में संस्कृति विभाग के कलाकारों ने शानदार भजन और कीर्तन की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें