नई टिहरी। जिला युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित खेल महाकुंभ के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। बंगाचली खेल मैदान में खेल महाकुंभ के अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों को 10 दिनों तक वॉलीबाल, कबड्डी और फुटबाल का आधारभूत प्रशिक्षण दिया गया।
जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी ने बताया कि विभिन्न खेल आयोजनों में टिहरी जिले के खिलाड़ियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा है। प्रशिक्षण देने वाले व्यायाम शिक्षकों यशपाल रावत, देवेंद्र सिंह राणा, नरेश मोहन भट्ट, मुकेश उनियाल, अरविंद पंवार, अरविंद नेगी ने खिलाड़ियों को खेल विधाओं की स्किल डेवलपमेंट, तकनीक और खेलो के नियमों के अनुरूप खिलाड़ियों की प्रतिभा को राज्य, राष्टीय स्तर पर किस प्रकार से और अधिक उपलब्धि हासिल की जा सकती है। संवाद