कंडीसौड़ (टिहरी)। इंटर कॉलेज कमांद के मैदान में शिक्षा विभाग की पहल पर आयोजित 22वीं जनपदीय एथलेटिक्स क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन भिलंगना, प्रतापनगर और थौलधार ब्लॉक के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। अंडर- 19 बालिका वर्ग की 100 व 200 मीटर दौड़ में भिलंगना की दीक्षा और 400 मीटर रेस में जाखणीधार की सीमा अव्वल रही।
अंडर- 19 बालिका वर्ग की 100 मीटर रेस में जाखणीधार की आंचल द्वितीय और प्रतापनगर की सोनिका तृतीय रही। 200 मीटर दौड़ में थौलधार की रिया द्वितीय, प्रतापनगर की सोनिका तृतीय रही। 400 मीटर दौड़ में जौनपुर की दीपांशी द्वितीय व दीपिका तृतीय रही। 3000 मीटर दौड़ में भिलंगना की सुमन प्रथम, कीर्तिनगर की दिया नेगी द्वितीय और भिलंगना की निर्मला तृतीय रही।
लंबीकूद में जाखणीधार की आंचल प्रथम, प्रिया द्वितीय, भिलंगना की आदिश तृतीय रही। ऊंची कूद में जाखणीधार की प्रिया प्रथम, प्रतापनगर की पूजा रावत द्वितीय व दीपिका तृतीय पर रवी। त्रिकूद में जाखणीधार की आंचल प्रथम, प्रिया द्वितीय और जौनपरु की पार्वती तृतीय रही। गोला फेंक में जाखणीधार की सीमा प्रथम, नरेंद्रनगर की तनीषा द्वितीय, भिलंगना की सोनम तृतीय रही। 5000 मीटर पैदल चाल में जौनपुर की अंजू प्रथम व देवप्रयाग की रिद्धि द्वितीय रही। अंडर 14 बालिका वर्ग लंबी कूद में देवप्रयाग की सानिया प्रथम, प्रतापनगर की नंदिनी द्वितीय और कीर्तिनगर की मानसी तृतीय रही।
इस मौके पर प्रतियोगिता के संयोजक प्रधानाचार्य चिंतामणि वर्मा, ब्लॉक समन्वयक युद्धवीर पुंडीर, सह समन्वयक प्रदीप सिंह रावत, कमल सिंह राणा, कमलनयन रतूड़ी, सतीश बलूनी, समर विजय नेगी, राजेश चमोली, कलम सिंह नेगी, जसपाल मियां, यशवंत मखलोगा आदि मौजूद रहे।