फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: टिहरी झील में राष्ट्रीय कायकिंग और कैनोइंग प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ी दिखाएंगे जलवा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टिहरी बांध की झील में राष्ट्रीय कायकिंग और कैनोइंग प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ी जलवा दिखाएंगे। टीएचडीसीआईएल की पहल पर कोटीकाॅलोनी में 10 से 13 दिसंबर के बीच राष्ट्रीय स्तर की कायकिंग और कैनोइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। टिहरी वॉटर स्पोर्ट्स कप- 2024 के तहत यह आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विभिन्न राज्यों के लगभग 4 सौ से 5 सौ खिलाड़ी अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन




टीएचडीसी के अधिशासी निदेशक एलपी जोशी ने बताया कि 10 दिसंबर से टिहरी झील में चार दिवसीय 35वां राष्ट्रीय कैनो स्प्रिंट सीनियर पुरूष एवं महिला चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान नमामि गंगे प्रोजेक्ट की ओर से गंगा आरती लेजर शो और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। आयोजन टिहरी वॉटर स्पोर्ट्स कप-2024 का तीसरा संस्करण है, जो जलक्रीड़ा को प्रोत्साहित करने के लिए किया जा रहा है। इसके माध्यम से 38वें राष्ट्रीय खेल 2025 में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों का चयन भी किया जाएगा। यह राष्ट्रीय कायकिंग और कैनोइंग सीनियर पुरुष एवं महिला वर्ग की चैंपियनशिप है। जिसमें खिलाड़ी विभिन्न श्रेणियों में प्रतिस्पर्धा करेंगे। इसमें देशभर के 20 से अधिक राज्यों के लगभग 400-500 खिलाड़ी भाग लेंगे। उन्होेंने कहा कि आयोजन न केवल खेल प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करेगा, बल्कि उत्तराखंड के जलक्रीड़ा केंद्र के रूप में टिहरी झील की पहचान को भी मजबूत करेगा। बताया पर्यटन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, उत्तराखंड सरकार, उत्तरांचल ओलंपिक एसोसिएशन, आईकेसीए. आईटीबीपी के सहयोग से टिहरी वॉटर स्पोर्ट्स कप 2024 के सफल आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें