नगर क्षेत्र में अनियमित बिजली आपूर्ति से लोग परेशान हैं। बृहस्पतिवार को दिनभर में हर 15 मिनट में बिजली गुल होती रही, जिससे उपभोक्ताओं को खासी दिक्कत झेलनी पड़ी।
व्यापार सभा के कोषाध्यक्ष रुकम सिंह नेगी और अनिल असवाल का कहना है कि ऊर्जा निगम आए दिन लाइन ट्रिप होने और लोड अधिक होने की बात कर अपना पल्ला झाड़ रहा है, जिसका खामियाजा उपभोक्ताओं को झेलना पड़ रहा है। उन्होंने नए लगाए गए सभी ट्रांसफार्मरों की जांच करने मांग की है। गुस्साए व्यापारियों ने कहा कि विद्युत व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं किया गया, तो ऊर्जा निगम के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। एसडीओ अमित तोमर का कहना है कि बिजली घर से बार-बार लाइन ट्रिप होने के कारण यह समस्या आ रही है। इसकी जांच कर तकनीकी खामियों को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। फाल्ट मिलते ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। संवाद