फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक से गैरहाजिर रहने पर ईई का जवाब तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे समय से सरकारी बैठकों से नदारद रहने पर घनसाली जल निगम के ईई का विधायक डा. धन सिंह नेगी ने स्पष्टीकरण तलब कर कार्यभार हटाने के लिए एमडी को पत्र भेजने के निर्देश एसई को दिए। उन्होंने कोश्यारताल पंपिंग योजना का दोबारा इस्टीमेट सात दिन में तैयार कर जल जीवन मिशन में मंजूर करने, 10 दिन में बनाली पंपिंग योजना का काम शुरू करने और सुरकंडा पंपिंग योजना का निर्माण 15 जुलाई तक पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विकास भवन में आयोजित पेयजल से संबंधित समीक्षा बैठक में टिहरी विधायक ने कहा कि कोश्यारताल पंपिंग योजना पर 23 करोड़ खर्च हो चुका है। साथ ही सरकार ने द्वितीय चरण में 15 करोड़ 75 लाख और स्वीकृत कर दिए हैं। बावजूद जाखणीधार के गांव में पेयजल किल्लत दूर नहीं हो रही है। विधायक ने एसई जल निगम की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित करते हुए योजना का स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। चंबा जल निगम के ईई आलोक कुमार ने बताया कि बनाली पंपिंग योजना का 10 दिन में कार्य शुरू हो जाएगा।
इस मौके पर जिला विकास अधिकारी आनंद सिंह भाकुनी, जल निगम के अधीक्षण अभियंता इमरान अहमद, ईई जल निगम अनुपम रतन, चंबा प्रमुख शिवानी बिष्ट, जाखणीधार सुनीता देवी, एई महावीर कलूड़ा, रविंद्र बिष्ट, भीम निराला, रविंद्र सेमवाल, पंकज बरवाण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें