धनतेरस और दीपावली पर खरीदारी के लिए बृहस्पतिवार को बाजारों में लोगों का हुजूम उमड़ा रहा। नई टिहरी के बौराड़ी, चंबा, गजा, खाड़ी, नरेंद्रनगर, घनसाली, चमियाला और लंबगांव बाजार में सुबह से ही लोगों की खासी चहल-पहल देखने को मिली। ग्राहकों को लुभाने के लिए बर्तन व्यापारियों ने दुकानों को खासतौर पर सजाया है। साप्ताहिक बंदी पर शनिवार (आज) चंबा बाजार खुला रहेगा। सोना, चांदी खरीदने के लिए ज्वैलर्स की दुकानों पर भी लोग पहुंचे हैं।
लोगों ने मिठाई, खील बताशे, पटाखे, कपड़े , टीवी, फ्रिज और मोबाइल की खरीदारी की। नए-नए डिजायन के बर्तन देखने के लिए खरीदार भी दुकानों पर दिनभर पहुंचते रहे। गत वर्ष की अपेक्षाकृत इस बार बर्तनों के दाम में 10 से 12 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। व्यापारी अनिल खंडूड़ी ने बताया कि पूजा के बर्तनों की सबसे अधिक डिमांड है।