फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्घाटन मैच में पड़िया की टीम ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापनगर ब्लॉक के पड़िया गांव में सिल्ला प्रीमियर लीग का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मैच में पड़िया-बी की टीम ने जलवाल गांव की टीम को पांच विकेट से हराया। क्रिकेट मैच का कंगसाली की जिला पंचायत सदस्य नीलम बिष्ट ने शुभारंभ करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण काल के बाद अब धीरे-धीरे खेल समेत अन्य गतिविधियां शुरू हो गई है। पहले मैच में पड़िया-बी और जलवागांव के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें जलवाल गांव की टीम ने टॉस जीतकर निर्धारित 10 ओवर में 5 विकेट खोकर 78 रन बनाए। जवाब में पड़िया के ओपनर अमित रावत के शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अमित रावत ने 29 रन बनाने के साथ ही पहली पारी में दो विकेट भी लिए। इस मौके पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष शरद बिष्ट, मनवीर रावत, जसपाल भंडारी, शिशु मंदिर छेपरधार के प्रधानाचार्य भगवान सिंह खरोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें