थत्यूड़ (टिहरी)। विजयदशमी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपक्ष्य पर थत्यूड़ नगर क्षेत्र में संघ की ओर से पथ संचलन किया गया। सरस्वती शिशु मंदिर में बौद्धिक सत्र आयोजित किया गया।
जिला संघ चालक सत्य प्रसाद सेमवाल ने संघ के सौ वर्ष के सफर, देश की एकता-अखंडता और प्राकृतिक आपदाओं के दौरान स्वयंसेवकों की ओर से किए जाने वाले सेवा कार्यों की जानकारी दी। बताया राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर शताब्दी वर्ष मना रहा है। उन्होंने कहा कि संघ देश की एकता, अखंडता और मजबूती के लिए कार्य करता है। भूकंप, बाढ़ और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के दौरान स्वयंसेवक निस्वार्थ भाव से सेवा कार्यों में जुटते रहे हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कुंवर सिंह पंवार ने की। इस अवसर पर खंड कार्यवाहक रमन रावत, मनदेव रावत, भाजपा मंडल महामंत्री अकबीर पंवार, दीपेंद्र रावत, पपेंद्र रावत, आचार्य सुनील मेहर, गौतम नेगी, प्रदीप भंडारी आदि मौजूद रहे। संवाद