फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: करोड़ों की पार्किंग खाली, वाहन सड़क किनारे खड़े

Sun, 08 Dec 2024 08:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। जिला अस्पताल बौराड़ी मार्ग पर यातायात व्यवस्था बदतर होती जा रही है। लोगों की सुविधा के लिए वहां पर चार करोड़ की लागत से पार्किंग तैयार की गई, लेकिन वर्तमान स्थिति यह है कि पार्किंग लगभग खाली रहती है। वाहन सड़क किनारे खड़े होने के कारण अक्सर जाम लग जाता है। लोग पार्किंग शुल्क को इस समस्या की मुख्य वजह बता रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्किंग शुल्क मध्यम वर्ग के लोगों के लिए भारी साबित हो रहा है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के समीप हाल में बने वाहन पार्किंग को नगर पालिका ठेके पर संचालित कर रहा है। जहां दोपहिया वाहनों के लिए 10 और अन्य वाहनों के लिए 20 रुपये का शुल्क दो घंटे के लिए लिया जा रहा है। दो घंटे से अधिक समय व्यतीत होने पर शुल्क में बढ़ोत्तरी की जा रही है। ऐसी स्थिति में वाहन चालक पार्किंग का उपयोग करने के बजाय अस्पताल के आसपास सड़क किनारे ही वाहन खड़े कर रहे हैं। मार्ग पर स्कूल के बच्चे और मरीजों का आना-जाना रहता है।
सड़क किनारे वाहनों के खड़े होने से न केवल जाम की समस्या बढ़ रही है, बल्कि दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय निवासी गबर सिंह रावत, गोपालदत्त रतूड़ी, दिनेश प्रसाद सेमवाल का कहना है कि सरकारी अस्पताल में अधिकांश गरीब और मध्यम वर्ग के लोग उपचार के लिए आते हैं। वाहन पार्किंग शुल्क मध्यम वर्ग के लोगों के लिए भारी साबित हो रहा है। प्रशासन को वाहन पार्किंग व्यवस्था में बदलाव करना चाहिए। अस्पताल के समीप पार्किंग को निशुल्क किया जाना चाहिए।
विज्ञापन





बौराड़ी अस्पताल के समीप बनी पार्किंग में वाहन खड़े न करने के संबंध में पुलिस को पत्र भेजा जाएगा। यदि पार्किंग व्यवस्था निशुल्क कर दी जाएगी तो नगर पालिका के आय कैसी बढ़ेगी।
विज्ञापन


-संजय कुमार, ईओ नगर पालिका टिहरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें