फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: झील के ऊपर पैराग्लाइडिंग कर दिखाए करतब

Thu, 06 Nov 2025 07:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
नई टिहरी कोटीकॉलोनी मे पैराग्लाइडिंग कर करतब दिखाते। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
रजत जयंती वर्ष पर पर्यटन विभाग ने आयोजित किया गया शो
विज्ञापन

नई टिहरी। राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के उपलक्ष्य में पर्यटन विभाग की पहल पर टिहरी झील में पैराग्लाइडिंग पायलटों ने रोमांचक करतब दिखाएं। उन्होंने जन जागरूकता के माध्यम से पर्यटकों को सुरक्षित साहसिक खेलों का संदेश दिया।
पैराग्लाइडिंग पायलट कपिल नौटियाल ने कहा कि टिहरी झील क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर का एक प्रमुख साहसिक पर्यटन स्थल के रूप में उभर रहा है। साहसिक खेलों के लिए यह सबसे उपयुक्त स्थान है। इसे प्रमुख एडवेंचर डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित किया जा सकता है। जिला पर्यटन अधिकारी सोबत सिंह राणा ने कहा कि राज्य की रजत जयंती पर पर्यटन विभाग लगातार पर्यटन और एडवेंचर गतिविधियों को संचालित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रकार के आयोजन से स्थानीय युवाओं को पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार नए अवसर प्रदान करने के साथ प्रदेश की पर्यटन छवि और मजबूत होगी। इस दौरान पैराग्लाइडिंग पायलट पवन, अनुज, अभय, चरणजीत, अजय, सौरभ ने सोसो ने टिहरी झील के ऊपर रोमांचक करतब दिखाए। इस मौके पर मनोज प्रसाद बिजल्वाण, गीता चौहान, उम्मेद सिंह राणा,दर्मियान सिंह नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें