फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपरीत परिस्थितियों में जीना सिखाती है पांडव लीला : नेगी

Sat, 14 Nov 2026 05:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबगांव (टिहरी)। प्रतापनगर ब्लॉक में ओण पट्टी के ग्राम पंचायत मांजफ में आयोजित पांडव लीला के पांचवें दिन भीम, अर्जुन, द्रोपदी और कृष्ण जन्मोत्सव का मंचन किया गया। इस दौरान पांडवों के जीवन से जुड़े कई मार्मिक प्रसंगों का भी मंचन किया गया।
विज्ञापन

ओण पट्टी के मांजफ में चल रही पांडव लीला में शामिल हुए प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि प्रतापनगर की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत मांजफ में पांडव लीला केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह गांव की सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक एकता का भी प्रतीक बनी हुई है। प्रधान गंभीर महर ने कहा कि मांजफ में सदियाें से चली आ रही पांडव लीला की परंपरा काे सामूहिक सहभागिता से निभाया जा रहा है। इस माैके पर जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी पंवार, पुलम सिंह महर, कीर्ति सिंह महर, धाम सिंह, देवेंद्र सिंह, रमेश सिंह और प्रवीण पंवार आदि माैजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें