फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 बेड पर ऑक्सीजन सप्लाई का दावा हवा हवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीदेव सुमन संयुक्त चिकित्सालय नरेंद्रनगर में 75 लाख की लागत से तैयार ऑक्सीजन प्लांट सुविधा कम मुसीबत अधिक बन गया है। ऑक्सीजन प्लांट से 80 बेडों के लिए 200 लीटर प्रति मिनट की दर से ऑक्सीजन सप्लाई का दावा हवा हवाई साबित हो रहा है। वर्तमान में सिर्फ चार आईसीयू बेड पर ही ऑक्सीजन की सप्लाई हो पा रही है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए श्रीदेव सुमन संयुक्त चिकित्सालय को कोविड केयर सेंटर बनाया गया है। अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं में इजाफा करने के लिए 75 लाख की लागत से ऑक्सीजन प्लांट भी लगाया गया। 6 मई से ऑक्सीजन प्लांट को विधिवत शुरू कर दिया गया था। उस दिन स्वास्थ्य विभाग और कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिकारियों ने 80 बेडों के लिए 200 लीटर प्रति मिनट की दर से ऑक्सीजन की सप्लाई शुरू करने का दावा किया था, लेकिन अब अस्पताल के सिर्फ चार आईसीयू बेड पर ही ऑक्सीजन की सुविधा मिल पा रही है। जबकि भर्ती अधिकांश संक्रमितों को जरूरत पड़ने पर जंबो सिलिंडरों से ऑक्सीजन मुहैया कराया जा रहा है।
दियूली गांव निवासी भगवान सिंह ने बताया कि कोविड केयर सेंटर में उनका रिश्तेदार भर्ती है। प्लांट से ऑक्सीजन की सप्लाई न होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जंबो सिलिंडर से ऑक्सीजन दी। पालिका सभासद मनवीर सिंह नेगी, विजय धमादा, पूर्व सभासद सरोजनी देवी ने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट की पाइप लाइन चौक होने से कई बार आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

नरेंद्रनगर संयुक्त चिकित्सालय में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। ऑक्सीजन प्लांट चल रहा है। सामान्य दिनों की अपेक्षाकृत कोरोना संक्रमणकाल में अस्पताल में भर्ती हर व्यक्ति को अधिक ऑक्सीजन देना पड़ रहा है, जिससे आईसीयू के चार बेडों पर ही प्लांट से ऑक्सीजन की सप्लाई की जा रही है। वहां जंबो सिलिंडर उपलब्ध है।
विज्ञापन

डा. सुमन आर्य, सीएमओ टिहरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें