फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवभूमि के अनुरूप होना चाहिए हमारा आचरण : बंसल

विज्ञापन
चंबा के जलेड़ में राज-राजेश्वरी मंदिर में दर्शन को पहुंचे राज्यसभा सांसद नरेश बंसल का स्वागत करत? - फोटो : NEW TEHRI
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने सिद्धपीठ मां राजराजेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। कहा कि हम सब देवभूमि के लोग हैं। देवी-देवताओं पर हमारी गहरी आस्था है। ऐसे में देवभूमि के अनुरूप हमारा आचरण भी होना चाहिए। कहा कि केंद्र और राज्य सरकार धार्मिक और तीर्थाटन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली बार चंबा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को चंबा ब्लॉक के जलेड़ स्थित राजराजेश्वरी मंदिर पहुंचे राज्य सभा सांसद बंसल ने पूजा अर्चना कर खुशी खुशहाली की कामना की। मंदिर के मुख्य पुजारी उमाशंकर उनियाल समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद को शॉल भेंट कर स्वागत किया। पुजारी ने सांसद को मंदिर के धार्मिक महत्व से अवगत करते हुए कहा कि अभी तक मंदिर में भी जो निर्माण कार्य हुए हैं, वह श्रद्धालुओं के सहयोग से हुए हैं। सांसद ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार आम जनता के हित में कार्य कर रही है। कहा कि वर्तमान में कोविड-19 के कारण केंद्र सरकार ने सांसद निधि को फ्रिज किया है, लेकिन निधि पर लगी रोक हटाने के बाद राजराजेश्वरी मंदिर सौंदर्यीकरण को धनराशि दी जाएगी।
टिहरी विधायक डा. धन सिंह नेगी ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश के लोगों को राष्ट्रवाद के लिए प्रेरित करने का काम किया है। उन्होंने मंदिर सौंदर्यीकरण को विधायक निधि से तीन लाख की धनराशि देने की घोषणा की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, ओबीसी आयोग के उपाध्यक्ष संजय नेगी, ब्लॉक प्रमुख शिवानी बिष्ट, पूर्व प्रमुख बेबी असवाल, रविंद्र सेमवाल, सुशील बहुगुणा, बलवीर नेगी, दर्मियान सिंह, कुसुम चौहान, उर्मिला राणा, भूपेंद्र चौहान, महाजन पंवार, बबली तोपवाल, मानवेंद्र बिष्ट, राकेश उनियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें