फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों के पास मोबाइल टावर लगाने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा ब्लॉक के बेरगणी गांव के ग्रामीणों ने आवासीय भवनों के समीप मोबाइल टॉवर लगाने का विरोध करते हुए डीएम को ज्ञापन भेजा। कहा कि यदि उनके मकानों के नजदीक जबरन मोबाइल टॉवर लगाया जाएगा, तो वे आंदोलन करेंगे। उन्होंने आवासीय बस्ती से दूर टॉवर लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

बेरगणी के ग्रामीणों ने डीएम को भेजे ज्ञापन में बताया कि उनके घरों के एकदम नजदीक एक निजी कंपनी का मोबाइल टावर लगाया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को रेडिएशन का प्रभाव झेलना पड़ेगा। ग्रामीणों का कहना है कि विरोध करने के बावजूद कंपनी ने मोबाइल टॉवर स्थापित करने के लिए निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। ग्रामीण मनवीर सजवाण, आनंद सिंह, राकेश, रविंद्र सिंह, मकानी राणा, शकुंतला देवी, सोनाली, विनीता, ममता, अनुष्का आदि ने कहा कि वह मोबाइल टॉवर लगाने के विरोधी नहीं है, लेकिन बस्ती से कुछ दूर लगाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें