फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बौराड़ी में शहीद द्वार बनकर तैयार, जल्द होगा लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति में टिहरी विधानसभा क्षेत्र के 14 ग्राम पंचायतों में शहीद द्वार का निर्माण किया जाएगा। प्रत्येक द्वार के निर्माण के लिए दो-दो लाख की धनराशि जारी की गई है। पालिका बौराड़ी के समीप 10 लाख की लागत से शहीद स्मारक बनकर तैयार हो गया। जल्द ही स्मारक का लोकार्पण होगा।
विज्ञापन

टिहरी विधायक डा. धन सिंह नेगी ने बताया स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति संजोकर रखने के उद्देश्य से 14 ग्राम पंचायतों में शहीद द्वार का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चंबा ब्लॉक के चवालखेत, बुडोगी, कोट, कोलधार, गुल्डी, चामणी, साबली, आराकोट, सगवाण गांव, नकोट, गुनोगी व माणदा, जाखणीधार ब्लॉक के काफलपाणी-कुम्हारधार, गेंवली-पौखाल में शहीद द्वार बनाए जाएंगे। अब तक 75 मंदिरों का सौंदर्यीकरण किया जा चुका है। उन्होंने सीडीओ को पत्र भेजकर शहीद द्वार निर्माण के लिए विधायक निधि से धनराशि शीघ्र जारी करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें