नैनबाग (टिहरी)। नैनबाग के सुमन क्यारी में तीन माह से बंद पड़े पेट्रोल पंप का फिर से संचालन शुरू हो गया है। पूर्ति विभाग की टीम ने पेट्रोल पंप की जांच कर उसे विधिवत संचालन की स्वीकृति दी है। अंतरराष्ट्रीय निशाने बाज व कोच स्व़ जसपाल राणा के निधन के बाद से नैनबाग के सुमन क्यारी स्थित राणा फिलिंग स्टेशन बंद हो गया था।
लोगों को अपने वाहनों में पेट्रोल और डीजल भरने के लिए 20 किलोमीटर दूर कैंपटी, मसूरी और विकासनगर जाना पड़ था। स्थानीय निवासी अजीत कंबोज, नागेंद्र चौहान, रमेश सेमवाल ने बताया पेट्रोल पंप बंद होने से सबसे अधिक दोपहिया और जरूरी सेवा वाले वाहनों के लिए पेट्रोल और डीजल की समस्या बनी हुई थी।
नैनबाग के पूर्ति निरीक्षक प्रवीण सेमवाल ने बताया कि पंप मिलने वाले पेट्रोल और डीजल की गुणवत्ता की जांच कर पंप का संचालन शुरू करवाया। पंप परिसर में पेयजल और शौचालय आदि व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। उन्होंने पंप संचालकों को लोगों को गुणवत्ता युक्त ईंधन उपलब्ध करने को कहा है। संवाद