श्रीदेव सुमन विवि से डिग्री और प्रोविजन डिग्री लेने वाले छात्र-छात्राओं के लिए राहत भरी खबर है। विवि ने छात्रों की सुविधा के लिए डिग्री शुल्क ऑनलाइन के साथ ही ऑफ लाइन लेने का निर्णय भी लिया है। लोक सेवा आयोग ने प्रवक्ता और एलटी पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की है।
छात्रों की सुविधा के लिए विवि ने अब ऑनलाइन के साथ ही आफ लाइन शुल्क जमा करने का आदेश जारी किया है, जिससे छात्र अब डिग्री और प्रोविजन प्रमाणपत्र लेने का शुल्क सीधे विवि के कैश काउंटर पर भी जमा कर प्रमाणपत्र ले सकते हैं। बैंक डाफ्ट्र बनाकर भी शुल्क जमा कर सकते हैं। विवि के प्रभारी कुलसचिव दिनेश चंद्रा ने बताया कि छात्र-छात्राओं की अधिक संख्या को देखते हुए ऑनलाइन के साथ ही आफ लाइन शुल्क जमा करने की सुविधा भी प्रदान की गई है। संवाद