फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक खाई में गिरने से एक युवक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सौड़-गुनोगी मोटर मार्ग पर बुधवार रात को एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई और एक घायल हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष पंकज देवरानी ने बताया कि बुधवार रात को बाइक सवार विजय उनियाल पुत्र देवेंद्र दत्त और आकाश कोठारी दोनों निवासी ग्राम गुनोगी गांव के सौड़-गुनोगी मार्ग से घर की ओर जा रहे थे। रात करीब आठ बजे बाइक के सामने पहाड़ी से पत्थर आ गिरा, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। बाइक के पीछे बैठा आकाश सड़क पर ही छिटक गया। जबकि चालक विजय वाहन समेत खाई में गिर गया। ग्रामीणों ने चंबा थाना को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया। विजय की तलाश करते हुए 200 मीटर गहरी खाई से पुलिस और ग्रामीणों ने वाहन चालक को लहूलुहान अवस्था में बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें