ब्लॉक के संकुल केंद्र बेरनी में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की गणित, अंग्रेजी विषयों की विजार्ड एंड स्प्यल प्रतियोगिताएं हुई।
संकुल सीआरसी जितेंद्र सिंह रावत, दीपा मलकोटी, ऋषिपाल सिंह भंडारी के दिशा निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर में तनीषा ने गणित और अंग्रेजी में प्रथम, पंकज ने गणित में द्वितीय और सोनिया ने अंग्रेजी में द्वितीय स्थान हासिल किया। उच्च प्राथमिक वर्ग में शिवानी ने गणित और अंग्रेजी में प्रथम, आयुष ने गणित और अंग्रेजी में द्वितीय स्थान हासिल किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मुख्य अतिथि पूर्व शिक्षक नेता वाचस्पति रयाल ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर भरत सिंह चौहान, पूनम यादव, ललिता पंवार, दीपक गोस्वामी, अशर्फी भंडारी मौजूद थे। संवाद