फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हलेथ के पास कोरदी जा रहा एक वाहन बुधवार देर शाम दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे वाहन चालक की मौत हो गई। थाना पुलिस ने बताया कि गांव के प्रधान मुकेश सिंह रावत की ओर से दुर्घटना की सूचना दी गई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि हादसे में चालक बलवीर सिंह डंगवाल (35) पुत्र प्रेम सिंह निवासी ग्राम कोरदी की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। दुर्घटना के कारण का पता नहीं चल पाया है। उधर, गडोलिया-घनसाली मोटर मार्ग पर बृहस्पतिवार तड़के तीन बजे पडागली के पास एक डंपर अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। दुर्घटना में चालक नरेंद्र दास (37) पुत्र ऐलम दास और क्लीनर विजय दास (28) पुत्र भगत दास दोनों निवासी नवागर सारज्यूला घायल हो गए। दोनों को 108 सेवा से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी ले जाया गया, जहां से दोनों को जिला चिकित्सालय बौराड़ी रेफर किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें