फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य सुविधा के लिए पेंशन में कटौती पर भड़के

विज्ञापन
नेरंद्रनगर में प्रदर्शन करते सेवानिवृत्त पेंशनर। - फोटो : NEW TEHRI
विज्ञापन
सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर संगठन ने आयुष्मान और गोल्डन कार्ड के नाम पर मेडिकल सुविधा दिए जाने का बहाना बनाकर पारिवारिक पेंशन से प्रति माह कटौती करने पर कड़ा रोष जताया है। संगठन से जुड़े लोगों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पीएम और सीएम को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन ने कटौती शीघ्र वापस नहीं लेने पर आंदोलन की चेतावनी दी। उधर नरेंद्रनगर में संगठन ने विभिन्न मार्गों से होते हुए जुलूस निकाला। संगठन के सचिव शूरवीर सिंह चौहान ने कहा कि उच्च वेतनमान और निम्न वेतनमान प्राप्त करने वालों की कटौती समान रूप से की जा रही है, जो असंवैधानिक है। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष प्रेम सिंह वनगाईं, सचिव सीपी डबराल और नरेंद्रनगर में कोषाध्यक्ष जबर सिंह पंवार, धर्म सिंह चौहान, हर्षमणि भट्ट, हृदयराम सेमवाल, गुरु प्रसाद बिजल्वाण और सुंदर सिंह रावत आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें