फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: छात्रों को अधिकारियों ने दिए कॅरिअर की जानकारी

Mon, 28 Sep 2026 05:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
थत्यूड़ (टिहरी)। ब्लॉक सभागार में सेवा संकल्प अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने कॅरिअर संबंधी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि करियर बनाने के लिए छात्रों को स्वयं जागरूक होना पड़ेगा।
विज्ञापन

थत्यूड़ ब्लॉक सभागार में सेवा संकल्प अभियान का समापन हो गया। कार्यक्रम में मौजूद जीआईसी और जीजीआईसी के छात्रों को संबोधित करते हुए जिला विकास अधिकारी मो़ असलम ने कहा कि छात्र जिस क्षेत्र में जाना चाहते हैं उसी क्षेत्र में निश्चित लक्ष्य बनाकर कड़ी मेहनत करनी चाहिए।
एसीएमओ चंदन मिश्रा ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए आत्मविश्वास का होना जरूरी है। जिला सेवा योजन अधिकारी लक्ष्मी यादव ने कहा छात्रों को इंटर स्तर से ही अपने करियर संबंधी क्षेत्र का चयन कर पूरी लग्न से तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। खंड शिक्षा अधिकारी जौनपुर सुनील कार्की ने छात्रों को डीएलएड, बीएड, प्रवक्ता, टीईटी आदि परीक्षाओं से जुड़ी जानकारी के बारे में बताया। नई टिहरी होटल मैनेजमेंट संस्थान के शिक्षक अभिषेक ने छात्र-छात्राओं को होटल मैनेजमेंट क्षेत्र में कॅरिअर की जानकारी दी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर लगाए गए शिविर में चिकित्सकों ने 146 लोगों की जांच कर दवाई दी गई। इस मौके पर बीडीओ अर्जुन सिंह रावत, डीपी चमोली, फूलदास भारती, अर्चना पंवार, ख्यालीराम डिमरी, मालती नौटियाल, विनोद राणा, अमित बहुगुणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें