फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: एनएसएस स्वयं सेवियों ने निकाली जागरूकता रैली

Tue, 17 Dec 2024 05:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी/ चंबा। स्पर्श गंगा अभियान के तहत शहीद बेलमति चौहान राजकीय महाविद्यालय पोखरी क्वीली, विद्या मंदिर इंटर काॅलेज उनियालसारी चंबा, नई टिहरी और खाड़ी महाविद्यालय के एनएसएस इकाई की ओर से नदी-नालों को स्वच्छ रखने और जल संरक्षण के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान स्वयंसेवियों ने प्राकृतिक जल स्रोत के पास सफाई अभियान चलाया।
विज्ञापन

पोखरी महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शशीबाला वर्मा के निर्देशन में आयोजित शिविर के प्रथम सत्र का शुभारंभ लक्ष्य गीत के साथ किया गया। एनएसएस अधिकारी सरिता देवी ने बताया कि स्वयंसेवियों ने सफाई अभियान चलाकर नशामुक्त जागरूकता रैली निकाली। इस मौके पर प्रो. डीपी सिंह, डॉ. मुकेश सेमवाल, डॉ. वंदना सेमवाल, रेखा, अमिता आदि शामिल थे।
उधर, विद्या मंदिर उनियालसारी चंबा के एनएसएस स्वयं सेवियों ने कॉलेज से मठियाण गांव तक जागरूकता रैली निकालकर गंगा नदी और गाड-गदेरों को स्वच्छ रखने की अपील की। उन्होंने मठियाण गांव के जलस्रोत की सफाई की। एनएसएस अधिकारी सुरजीत सिंह पुंडीर ने कहा कि अपने आसपास के जलस्रोत के संरक्षण के लिए पहले हमें खुद आगे आना पड़ेगा। प्रधानाचार्य इंद्रपाल सिंह परमार ने कहा कि जल है तो कल है। अगले रविवार को सभी स्वयंसेवी अपने-अपने गांव के प्राकृतिक जल स्रोतों की सफाई करेंगे। इस मौके पर केशवानंद मैठाणी और महावीर नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

खाड़ी महाविद्यालय में एनएसएस स्वयं सेवकों ने स्पर्श गंगा के तहत स्वच्छता अभियान चलाया। प्राचार्य प्रो. अरुण कुमार सिंह ने कहा कि भविष्य के लिए हमें जल संरक्षण के लिए काम करना होगा। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी मीना और डा. संगीता आदि मौजूद थे। इधर, विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई टिहरी में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य बीडी कुनियाल, किशोर नौटियाल, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र सिंह, रमेश रतूड़ी, महेंद्र कठैत, दिनेश बहुगुणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें