फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संबद्धता के लिए अब ऑनलाइन करना होगा आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीदेव सुमन विवि से संबद्धता लेने वाले नए शिक्षण संस्थाओं को अब ऑनलाइन आवेदन करना होगा। विवि में प्री-पीएचडी अब नए शिक्षा सत्र से शुरू होगा, क्योंकि अभी तक विवि प्री-पीएचडी के लिए पाठ्यक्रम तैयार नहीं कर पाया है। विवि के कुलपति डा. पीपी ध्यानी ने विवि अधिकारियों को रुके हुए परीक्षा परिणाम जल्द घोषित करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

शुक्रवार को कुलपति डा. ध्यानी ने विवि अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक ली। बैठक में अधिकारियों और कर्मचारियों से एक माह के कार्यों की उपलब्धियों की जानकारी ली। कुलपति ने कहा कि विवि में शोध कार्य शुरू करवाना प्राथमिकता में शामिल है। विवि से संबद्ध महाविद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों से रिपोर्ट उपलब्ध कराएं कि वर्तमान में कितने छात्र शोध कार्य कर रहे हैं। नए शिक्षण संस्थाओं को संबद्धता देेने में पारदर्शिता लानी होगी। पारदर्शिता तभी आएगी जब संबद्धता के लिए ऑनलाइन आवेदन प्राप्त होंगे। उन्होंने विवि के अधिकारियों को निर्धारित समय पर नकलविहिन परीक्षाएं कराने के निर्देश दिए।
कुलपति ने वित्त अधिकारी से कहा कि विवि अब बिलों का भुगतान चेक या बैंक डाफ्ट्र से नहीं करेगा, सभी बिलों का भुगतान ऑनलाइन संबंधित फर्मों को किया जाए। बिल प्राप्त होने पर एक माह के अंतर्गत हर हाल में भुगतान हो जाना चाहिए। बैठक में उप कुलसचिव दिनेश चंद्रा, वित्त अधिकारी स्मृति खंडूड़ी, परीक्षा नियंत्रक डा. आरएस चौहान, सहायक परीक्षा नियंत्रक बीएल आर्य, डा. हेमंत बिष्ट, कुलदीप सिंह नेगी, एसडी नौटियाल, जसवंत बिष्ट, वाईएस भंडारी, अमित सजवाण, पवन रतूड़ी और आजाद प्रसाद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें