फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब टिहरी झील किनारे कर सकेंगे रॉक क्लाइंबिंग

विज्ञापन
टिहरी झील किनारे कोटी कालोनी में आर्टिफिशियल रॉक क्लाइंबिंग वॉल बनकर तैयार। - फोटो : NEW TEHRI
विज्ञापन
साहसिक खेल के शौकीन लोगों के लिए खुशखबरी है। अब टिहरी झील किनारे रॉक क्लाइंबिग भी कर सकेंगे। ‘स्वदेश दर्शन’ योजना के तहत टिहरी झील किनारे आर्टिफिशियल वॉल (पैनल से बनी कृत्रिम दीवार) बनकर तैयार हो गई है। वॉल बनने से साहसिक खेलों के तहत यहां पर रॉक क्लाइंबिंग के प्रशिक्षण और प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

टिहरी झील किनारे कोटी कालोनी में 14 करोड़ की लागत से साहसिक खेल अकादमी बनकर तैयार है। अकादमी में साहसिक खेलों का प्रशिक्षण शुरू करने की जिम्मेदारी प्रदेश सरकार ने पिछले माह आईटीबीपी को सौंपी है। 42 वर्ग किमी क्षेत्र में फैली टिहरी झील में जलक्रीड़ा के अलावा रॉक क्लाइंबिंग, हॉट एअर बलून, पैराग्लाइडिंग की भी असीम संभावनाएं हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने कोटी कालोनी में एरो, वॉटर और लैंड एडवेंचर के लिए साहसिक खेल अकादमी स्थापित की है। जिला साहसिक खेल अधिकारी सोबत सिंह राणा ने बताया कि कोटी कालोनी में स्वदेश दर्शन योजना के तहत आर्टिफिशियल वॉल बनकर तैयार हो गई। इसका उपयोग रॉक क्लाइंबिंग के लिए किया जाएगा। वॉल पर अलग-अलग प्रकार के फेज बनाकर कर 45 डिग्री, 60 डिग्री, 90 डिग्री और 120 डिग्री के एंगल में होल्डस को फिक्स किया जाता है, जिस पर ट्रेनिंग की सात-सात प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। आर्टिफिशियल क्लाइंबिंग वॉल की ऊंचाई 60 फीट है। बताया जल्द ही स्थानीय युवाओं को यहां पर प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें