फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब घर बैठे होगा शिकायतों का समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के पेयजल उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है। बरसात में पेयजल समस्या हल करने के लिए जल संस्थान ने नई टिहरी जिला मुख्यालय और घनसाली में कंट्रोल रूम स्थापित किया है। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया गय है। उपभोक्ता पेयजल समस्या टेलीफोन पर दर्ज करा सकते हैं। कंट्रोल रूम में शिकायत दर्ज होने के बाद भी यदि समस्या हल नहीं होगी, तो ईई से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

जल संस्थान ने डीएम मंगेश घिल्डियाल की पहल पर कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं। ईई सतीश चंद्र नौटियाल ने बताया कि नई टिहरी, चंबा, नरेंद्रनगर, गजा, जाखणीधार, प्रतापनगर, थौलधार, नैनबाग और थत्यूड़ के उपभोक्ता 01376-232154, या टोल फ्री नंबर 18001804100 पर सुबह आठ से शाम आठ तक शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद भी समस्या हल नहीं हुई तो ईई के मोबाइल नंबर 9410071076 पर शिकायत कर सकते हैं।
घनसाली जल संस्थान के ईई अभिषेक कुमार वर्मा ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र घनसाली, चमियाला, नैलचामी, कोटी फैगुल, भिंलग, ग्यारहगांव, हिंदाव, केमर, बासर, नोनगढ़, आरगढ़, थाती, बूढ़ाकेदार पट्टी गांव के लोग कंट्रोल रूम के 01379-258348 या मोबाइल नंबर 9045387522 पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। समस्या हल नहीं होने पर वे मोबाइल नंबर 9412436778 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें