फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब हर शनिवार बंद रहेगा चंबा बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। साप्ताहिक बंदी को लेकर व्यापारियों में चल रहा गतिरोध समाप्त हो गया है। उद्योग व्यापार मंडल ने व्यापारियों की सहमति के बाद हर शनिवार को साप्ताहिक बाजार बंदी का फैसला लिया है। नियम का उल्लंघन करने पर जुर्माना लगेगा।
विज्ञापन

शहर में अभी तक शुक्रवार को बाजार की साप्ताहिक बंदी होती थी। लेकिन व्यापारी काफी समय से इसे बदले जाने की मांग कर रहे थे। व्यापारियों का तर्क था कि चंबा गांवों का मुख्य बाजार है। ऐसे में शनिवार को बैंक बंद रहने के कारण ग्रामीणों की बाजार में आवाजाही कम रहती है।
इसे देखते हुए व्यापार सभा ने नगर के सभी व्यापारियों से सुझाव मांगे थे। व्यापार सभा अध्यक्ष दर्मियान सिंह सजवाण, सचिव चंद्रशेखर तिवाड़ी और कोषाध्यक्ष शीशपाल सिंह तड़ियाल ने बताया कि साप्ताहिक बंदी को लेकर सभी व्यापारियों से सुझाव लिए गए थे। अगले शनिवार से यह फैसला लागू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें