फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: कंडियाल गांव में अब किसी समारोह में नहीं पिलाई जाएगी शराब

Fri, 18 Oct 2024 06:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबगांव (टिहरी)। सार्वजनिक कार्यक्रमों में शराबंदी की मुहिम में अब प्रतापनगर का कंडियाल गांव के लोग भी शामिल हो गए हैं। कंडियाल गांव के लोगों ने मेहंदी, शादी समाराेह और अन्य सार्वजनिक कार्याें में मेहमानों को शराब पराेसने पर पूर्ण रूप से पांबदी लगा दी है। ग्राम पंचायत ने नियम का उल्लंघन करने वालों का गांव से सामाजिक बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

कंडियाल गांव की प्रधान पिंकी देवी की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत की खुली बैठक आयोजित की गई। गांव की महिलाओं और पुरुषों ने मेहंदी, शादी विवाह, चूडाकर्म, जन्मदिन पार्टी में शराब के बढ़ते प्रचलन पर चिंता जताई। अगले नवंबर माह में गांव के पांच परिवारों के यहां शादी समारोह का आयोजन होना है।
बैठक में शामिल पांचों परिवारों के हरपाल सिंह, अनीता देवी, जय सिंह कंडियाल, सुंदर लाल, व भगवान सिंह पंवार ने मेहंदी व शादी के दिन काॅकटेल पार्टी न करने की शपथ ली। बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि जाे परिवार नियमाें का उल्लंघन करेगा उसका सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। बैठक में पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवी सिंह पंवार, गुलाब सिंह पंवार, महेंद्र सिंह पंवार, कुंवर सिंह पंवार, यशपाल सिंह कंडियाल, धनपाल पंवार, सतपाल रावत, गंगाेत्री देवी, चंद्रकला देवी, राकेश सिंह, तरूणा देवी, आरती नाैटियाल, अनीता देवी, राेशन नाैटियाल, रामचंद्र नाैटियाल, कृष्णा डिमरी, आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें