कूड़ा निस्तारण वाहन में सूखा और गीला कूड़ा एक ही पॉलिथीन में मिलने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए पालिका के ईओ और सुपरवाइजर को नोटिस जारी किया। उन्होंने कहा कि लगातार कोशिशों के बाद भी लापरवाही बरती जाना गंभीर चिंता का विषय है।
जिलेभर में घर से ही सूखा, गीला कूड़ा अलग-अलग देने का अभियान शुरू किया गया है। इसके लिए डीएम भी स्वयं शहर के वार्डों में लोगों को जागरूक करने जा रहे हैं, लेकिन डीएम की पहल का पालिका कर्मियों पर असर नहीं हो रहा है। शुक्रवार को डीएम ने जिला कार्यालय के समीप कूड़ा लेकर आ रहे पालिका के वाहन को रोका। इस दौरान उन्हें वाहन में एक पॉलीथिन में गीला और सूखा कूड़ा एक साथ मिला। जिस पर डीएम ने पालिका के अधिशासी अधिकारी और संबंधित सुपरवाइजर को कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने ईओ और सुपरवाइजर को कारण बताओ नोटिस जारी किया। कहा कि निरीक्षण के दौरान जिन निकायों में कमियां पाई जाएगी, उनके अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद