फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना लाइसेंस खाद्य सामग्री बेचने पर आठ दुकानदारों को थमाए नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहारी सीजन में बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थों में मिलावट की संभावनाओं को देखते हुए जिला खाद्य सुरक्षा विभाग ने चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। टीम के सदस्यों ने नई टिहरी, चंबा और धनोल्टी बाजार के दुकानों में छापे मारे। इस दौरान बिना लाइसेंस के सामग्री बेचने पर टीम ने आठ दुकानदारों को नोटिस थमाए।
विज्ञापन

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी एमएन जोशी ने बताया कि नई टिहरी में चार, चंबा में दो और धनोल्टी में दो दुकानदारों के पास खाद्य सुरक्षा सामग्री बेचने का लाइसेंस नहीं मिला। लाइसेंस लेने के लिए उन्हें 15 दिन का समय दिया गया है। निरीक्षण के दौरान अलग-अलग दुकानों से मसाले, दूध और चावल के नौ सैंपल भरे गए हैं। सैंपल जांच के लिए रुद्रपुर प्रयोगशाला भेज दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें