फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में शौचालय बना दिया, पानी का कनेक्शन दिया नहीं

Fri, 22 Jan 2016 06:10 PM IST
कंडीसौड़ (टिहरी)
विज्ञापन
विज्ञापन
थौलधार ब्लॉक के उनियालगांव में स्थित तीन स्कूलों में पेयजल कनेक्शन नहीं होने से स्वच्छता अभियान को पलीता लग रहा है। वर्षों पहले खोले गए इन स्कूलों में शौचालय तो बना दिए गए लेकिन शिक्षा विभाग पेयजल कनेक्शन के लिए मामूली धनराशि भी उपलब्ध नहीं करा पा रहा है। इससे वहां शौचालय भी बेकार पड़े हुए हैं।
विज्ञापन

नगुण पट्टी के ग्राम पंचायत उनियाल गांव में प्राथमिक स्कूल 1997, जूनियर हाईस्कूल 2004 और हाईस्कूल 2010 में खोले गए थे। शिक्षा विभाग ने वर्षों बाद स्कूलों में शौचालय तो बनाए लेकिन पेयजल कनेक्शन के लिए आज तक धनराशि जारी नहीं कर पाया। इससे यह शौचालय से जहां गंदगी फैल रही है वहीं छात्र-छात्राओं को इसका कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। मध्याह्न भोजन बनाने के लिए भी स्कूल से तीन सौ मीटर दूर से पानी ढोना पड़ रहा है। गांव के पूर्व प्रधान राय सिंह पंवार ने कहा कि शिक्षा विभाग ने लाखों रुपये खर्च कर भवन तो बना दिए, लेकिन महत्वपूर्ण पेयजल कनेक्शन के लिए 40 से 50 हजार रुपये जारी नहीं कर पा रहा है। उन्होंने विभाग से छात्र हितों को देखते हुए जल्द पेयजल कनेक्शन लगाने की मांग की है। इस बाबत उपखंड शिक्षाधिकारी विनीता कठैत ने कहा कि कनेक्शन लगाने के लिए विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है। जबकि जल संस्थान के अवर अभियंता गिरीश सेमवाल ने कहा कि शिक्षा विभाग धनराशि जमा करता है, तो शीघ्र ही संयोजन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें