फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबगांव बाजार में जल्द लागू होगी नई यातायात व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
नवनियुक्त पुलिस उपाधीक्षक सुरेंद्र प्रसाद बलूनी और थानाध्यक्ष कुलदीप शाह ने व्यापार मंडल, टैक्सी यूनियन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की बैठक ली। बैठक में जाम की समस्या से निपटने के लिए नई यातायात व्यवस्था तैयार करने का निर्णय लिया गया। जनप्रतिनिधियों ने बाहर से फेरी लगाने गांव में आने वालों का सत्यापन करने की मांग उठाई। नशे के बढ़ते प्रचलन को रोकने के लिए समय-समय पर विशेष चेकिंग अभियान चलाने की मांग की गई।
विज्ञापन

सीओ बलूनी ने कहा कि बेहतर कानून व्यवस्था बनाने के लिए स्थानीय नागरिकों का सहयोग जरूरी है। लोगों ने बताया कि लंबगांव बाजार में आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। वाहन दुकानों के आगे खड़े रहने से ग्राहक दुकान तक नहीं पहुंच पाते हैं, जिस पर थानाध्यक्ष शाह ने कहा कि कोरोना संक्रमण की स्थिति सामान्य होने पर नया ट्रैफिक प्लान लागू किया जाएगा। बाजार में वाहनों को खड़ा करने की अनुमति नहीं होगी। कहा कि बिना व्यापारियों के सहयोग से नया ट्रैफिक प्लान लागू करना संभव नहीं है। लोगों ने बाहर से आने वाले व्यापारियों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। इससे पहले सीओ बलूनी ने लंबगांव थाना और कौडार पुलिस चौकी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बैठक में टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष उदय रावत, व्यापार मंडल के महामंत्री आशीष रावत, उपाध्यक्ष जगदीप रावत, राजीव पंवार, सुरेश रावत, जसवीर बिष्ट,रमेश रावत, आशीष राणा, मोर चंद रमोला, गिरीश पंवार, सुमन रांगड़, केदार पंवार, पंकज रावत, सौरभ अहमद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें