फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: चक्का फेंक में नीलम और विनय रहे अव्वल

Wed, 18 Feb 2026 06:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



नई टिहरी। देवप्रयाग ब्लॉक के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेेज बछेलीखाल दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद के दूसरे दिन दौड़, चक्का फेंक और ऊंची कूद की प्रतियोगिता आयोजित की गई। जीत के लिए खिलाड़ियों ने खूब पसीना बहाया। 1500 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में सागर प्रथम, ललित मोहन द्वितीय व अनुज कुमार तृतीय रहे। 400 मीटर दौड़ छात्रा वर्ग में नेहा प्रथम, शालिनी द्वितीय रही।
छात्र वर्ग में हिमांशु प्रथम, अरविंद द्वितीय व समीर तृतीया रहा। छात्रा वर्ग चक्का फेंक में नीलम प्रथम, तम्मना द्वितीय और सुरमा तृतीया रही। पुरुष वर्ग में विनय प्रथम, सागर द्वितीय व अरविंद तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन अवसर पर प्रधानाचार्य नर्मदा सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर क्रीड़ा अधिकारी राज आर्य, क्रीड़ा प्रभारी रंजीत सिंह, आदेश कुमार, विक्रम नेगी, राजेंद्र जगवान, भास्करा नंद, संदीप नेगी, अभिनाश, फतेह सिंह, अरविंद सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें