फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजी व सामान्य ज्ञान को बढ़ाने की जरूरत

Thu, 18 May 2017 10:20 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की जिला परामर्श समिति की बैठक में प्राथमिक विद्यालयों में अंग्रेजी एवं सामान्य ज्ञान को बढ़ाने पर जोर देने के सुझाव दिए गए। बैठक में डायट की विभिन्न वार्षिक गतिविधियों के लिए 35 लाख के बजट का अनुमोदन भी किया गया।
विज्ञापन


जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्याम सिंह पंवार की अध्यक्षता में आयोजित परामर्श समिति की बैठक में वर्ष 2016-17 में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। बताया गया कि गत वर्ष 22 लाख 40 हजार का बजट अनुमोदन किया गया था, लेकिन डायट को केवल 10 लाख 41 हजार ही मिले। वर्ष 2017-18 के लिए 35 लाख के बजट का अनुमोदन किया गया।

सीईओ दिनेश चंद्र गौड़ ने कहा कि डायट हास्टल विकास के लिए पांच लाख जिला योजना के माध्यम से उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा। डीईओ बेसिक सुदर्शन रावत ने डायट के शोध एवं सेमिनारों की प्रशंसा करते हुए उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों के प्रयासों को समाज के सामने लाने पर जोर दिया।
विज्ञापन


राड्स के अध्यक्ष सुशील बहुगुणा ने विशेष आवश्यकता वाले छात्रों, उनके अभिभावकों के लिए भी डायट के माध्यम से नैतिक मूल्यों के विकास के लिए कार्यक्रम चलाए जाने के सुझाव दिए। सामाजिक कार्यकर्ता महीपाल नेगी ने कहा कि महिला समाख्या का स्थानीय कार्यालय बंद हो गया है, ऐसे में समाख्या की पुस्तकों का उपयोग संस्थान हित किया जा सकता है।

इस मौके पर डायट प्राचार्य चित्रानंद काला, डा. सुरेंद्र नेगी, मीनाक्षी त्यागी, केबी पेटवाल, डा. वीर सिंह रावत, एसएस चौहान, आनंद नेगी, निरंजन चौहान, डा. विकास फोंदणी, दीपक रावत, एके सिंह, कैलाश डंगवाल, एसपी मलगुड़ी, विनोद पेटवाल, डा. मनवीर नेगी, आशा राणा, कुलदीप भंडारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें