फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीब ढाई सौ महिलाओं को गैस कनेक्शन सौंपे

Fri, 15 Jul 2016 10:19 PM IST
नरेंद्रनगर/ नई टिहरी।
विज्ञापन
नई टिहरी के उज्जवला योजना का शुभारंभ करते हुए महिलाओं को गैस कनेक्‍शन भेंट करतीं सांसद मालाराज्य लक्ष्मी शाह। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का शुभारंभ करते हुए करीब ढाई सौ महिलाओं को गैस कनेक्शन सौंपे। उन्होंने गैस एजेंसियों को योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। बताया गया कि जिले में 10 से 15 हजार से गैस कनेक्शन जरूरतमंद महिलाओं को दिए जाएंगे। पहले चरण में पांच सौ लोगों को कनेक्शन वितरण होगा।  
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर पालिका के बारातघर में सांसद माला राज्य लक्ष्मी ने जाखणीधार मैराब निवासी कृष्णा देवी को गैस कनेक्शन सौंप कर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरूआत की। उन्होंने कार्यकर्ताओं और एजेंसी संचालकों को योजना का प्रचार-प्रसार कर लाभ दिलाने की अपील की। इंडियन ऑयल के सीनियर मैनेजर एसके सिन्हा ने कहा कि जिले में 10 से 15 हजार महिलाओं को गैस कनेक्शन दिया जाना प्रस्तावित है। पहले चरण में पांच गैस कनेक्शन दिए जाने शुरू हो गए हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय नेगी ने कहा कि उज्ज्वला योजना के शुरू होने से पर्यावरण को बचाने में मददगार और महिलाओं का बोझ कम होगा। इस मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष उमेश चरण गुसाईं, उज्ज्वला योजना के नोडल अधिकारी दिनेश सिंह, प्रबंधक टीआर भट्ट, लाखीराम जोशी, धन सिंह नेगी, खेम सिंह चौहान, दिनेश डोभाल, गोविंद बिष्ट, विनोद सुयाल, राजेश नौटियाल, अतर सिंह तोमर, मेहरबान रावत, अनुसूया नौटियाल, बेबी असवाल, अवंतिका भंडारी, रागिनी भट्ट, अनीता कंडियाल, अंचला खंडेलवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें