फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: राष्ट्रीय कयाकिंग एंड कैनोइंग प्रतियोगिता आज से

Mon, 09 Dec 2024 04:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
टिहरी बांध की झील में होनी है प्रतियोगिता
विज्ञापन

नई टिहरी। चार दिवसीय 35वां राष्ट्रीय कैनो स्प्रिंट सीनियर पुरुष एवं महिला चैंपियनशिप प्रतियोगिता के लिए टिहरी बांध की झील तैयार हो गई है। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या आज मंगलवार अपराह्न एक बजे कोटीकाॅलोनी में प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगी। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए अलग-अलग राज्यों के खिलाड़ियों का यहां पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।
टीएचडीसी, जिला प्रशासन, खेल, युवा कल्याण, पर्यटन विभाग के साथ-साथ उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन, उत्तराखंड कयाकिंग एंड कैनोइंग एसोसिएशन और आईटीबीपी की पहल पर मंगलवार से कोटीकाॅलोनी में चार दिवसीय टिहरी वाटर स्पोर्ट्स कप का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीएचडीसी के अधिशासी निदेशक एलपी जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। चार दिवसीय प्रतियोगिता में देशभर के साहसिक खेलों के करीब 400 एथलीट, प्रशिक्षक और टीम मैनेजर शिरकत करेंगे। प्रतियोगिता के माध्यम से आगामी 38वें राष्ट्रीय खेल 2025 में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों का चयन भी किया जाएगा। डीएम मयूर दीक्षित ने बताया कि खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या कोटीकाॅलोनी में अपराह्न एक बजे प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगी। प्रतियोगिता का समापन 13 दिसंबर को होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें