मुख्यमंत्री हरीश रावत की पहल अब रंग लाने लगी है। एक ओर लोग जहां कोदा-झंगोरा, चौलाई की खेती के प्रति संवेदनशील हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर इन पारंपरिक फसलों के उत्पाद भी बाजार में आने लगे हैं। टिहरी के एक स्वयं सहायता समूह ने झंगोरे की नमकीन की लांचिंग कर इस दिशा में एक कदम आगे बढ़ाया है।
बुधवार को बागबाट-जसपुर में गढ़वाल भोग की ओर से निर्मित और समृद्ध भारत मिशन के सहयोग से झंगोरा नमकीन की लॉचिंग मुख्य अतिथि पर्यटन मंत्री दिनेश धनै ने की। धनै ने कहा कि रोजगार मांगने अक्सर सभी लोग जाते हैं, लेकिन सोसायटी लोगों को स्वस्थ खाद्य पदार्थों के साथ-साथ रोजगार भी पा रहे हैं। कहा कि मुख्यमंत्री से भी इस प्रोडेक्ट की लांचिंग कराई जाएगी। सोसायटी के अध्यक्ष गौरव डोभाल ने बताया कि यह मल्टी मार्केट से जुड़ने की पहल है। बागबाट में नमकीन बनाने का प्लांट लगाया गया है। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख आनंदी नेगी, आशा भट्ट, केंद्र सिंह चौहान, दिनेश तोपवाल, बलवंत राणा, प्रदीप सकलानी, देवेंद्र चौहान, दुर्गा प्रसाद, राजेश्वर भट्ट, रीना जुयाल, अनीता थपलियाल, रक्षा उनियाल आदि मौजूद थे।