फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झंगोरे से अब नमकीन भी बनेगी

Wed, 02 Mar 2016 07:23 PM IST
नई टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत की पहल अब रंग लाने लगी है। एक ओर लोग जहां कोदा-झंगोरा, चौलाई की खेती के प्रति संवेदनशील हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर इन पारंपरिक फसलों के उत्पाद भी बाजार में आने लगे हैं। टिहरी के एक स्वयं सहायता समूह ने झंगोरे की नमकीन की लांचिंग कर इस दिशा में एक कदम आगे बढ़ाया है।
विज्ञापन

बुधवार को बागबाट-जसपुर में गढ़वाल भोग की ओर से निर्मित और समृद्ध भारत मिशन के सहयोग से झंगोरा नमकीन की लॉचिंग मुख्य अतिथि पर्यटन मंत्री दिनेश धनै ने की। धनै ने कहा कि रोजगार मांगने अक्सर सभी लोग जाते हैं, लेकिन सोसायटी लोगों को स्वस्थ खाद्य पदार्थों के साथ-साथ रोजगार भी पा रहे हैं। कहा कि मुख्यमंत्री से भी इस प्रोडेक्ट की लांचिंग कराई जाएगी। सोसायटी के अध्यक्ष गौरव डोभाल ने बताया कि यह मल्टी मार्केट से जुड़ने की पहल है। बागबाट में नमकीन बनाने का प्लांट लगाया गया है। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख आनंदी नेगी, आशा भट्ट,  केंद्र सिंह चौहान, दिनेश तोपवाल, बलवंत राणा, प्रदीप सकलानी, देवेंद्र चौहान, दुर्गा प्रसाद, राजेश्वर भट्ट, रीना जुयाल, अनीता थपलियाल, रक्षा उनियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें