लंबगांव (टिहरी)। रैका पट्टी के नकोट में ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हो गया है। टूर्नामेंट में प्रतिभाग करने के लिए 16 टीमों ने पंजीकरण किया है। उद्घाटन मैच में नकोट की टीम विजेता रही।
भैंगा में आयोजित ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट का वीरेंद्र सिंह राणा और नीरज रावत ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि क्रिकेट में लगातार प्रतिस्पर्धा बढ़ती जा रही है। कहा कि अनुशासन और लगन को सर्वोपरि रखते हुए खिलाड़ियों को आगे बढ़ना चाहिए। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच नकोट और भैंगा की टीम के मध्य खेला गया, जिसमें नकोट ने भैंगा की टीम को 8 विकेट से हराया।
आयोजन समिति के अध्यक्ष धीरज बिष्ट ने बताया कि लीग स्टेज पर चार सर्वश्रेष्ठ टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेगी। उपाध्यक्ष विजय राणा, कोषाध्यक्ष प्रदीप नेगी व विनोद रावत ने बताया कि फाइनल की विजेता टीम को 61 हजार और उपविजेता टीम को 31 हजार नकद पुरस्कार व ट्रॉफी दी जाएगी। संवाद