फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: मंदार ग्राम पंचायत में स्थापित की जाएगी मशरूम यूनिट

Tue, 06 Aug 2024 07:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं की आजीविका बढ़ाने के लिए जिला खनिज न्यास फाउंडेशन के तहत ग्राम पंचायत मंदार में मशरूम यूनिट की स्थापना की जाएगी। स्वयं सहायता समूह के माध्यम से मंदार गांव में मशरूम यूनिट का संचालन किया जाएगा। खनिज न्यास से देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के कोटेश्वर-सिल्काखाल पंपिंग पेयजल योजना के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की सुरक्षा दीवार निर्माण करने को भी हरी झंडी मिल गई।
विज्ञापन

डीएम मयूर दीक्षित ने लघु सिंचाई विभाग के ईई को इंटर काॅलेज उप्पू तल्ला, जूनियर हाईस्कूल सौड़ उप्पू और प्राथमिक विद्यालय गवालगांव में मरम्मत कार्यों के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी शिव प्रसाद सेमवाल से संस्तुति लेने को कहा गया। कोटेश्वर-सिल्काखाल पंपिंग पेयजल योजना में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की सुरक्षा दीवार के लिए जल संस्थान देवप्रयाग को प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा। नई टिहरी के विकास भवन में सिंथेटिक बैडमिंटन कोर्ट, हॉट एंड कोल्ड वॉटर कूलर, बहुउद्देशीय हॉल के बैडमिंटन कोर्ट में सिंथेटिक रबर मेंटिंग, रंगाई पुताई, फॉल्स सिंलिंग के कार्य किए जाएंगे।
जाखणीधार ब्लॉक के ग्राम पांचरी में मिनी स्टेडियम का निर्माण, ग्राम पंचायत मंदार में स्वयं सहायता समूह के लिए मशरूम यूनिट स्थापना, घनसाली में हैंडपंप लगाने की स्वीकृति दी गई है। बैठक में सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, डीडीओ मो. असलम, सीएमओ डॉ. श्याम विजय, खनन अधिकारी दिनेश कुमार आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें