फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैथ्स विजार्ड में मुकेश और सुमित अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
समग्र शिक्षा अभियान की ओर से आयोजित प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक वर्ग की जिलास्तरीय मैथ्स विजार्ड और स्पेल जीनियस में छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। मैथ्स विजार्ड प्राथमिक वर्ग में मुकेश कुशवाह, उच्च प्राथमिक में सुमित कठैत, स्पेल जीनियस के प्राथमिक में ज्योति भारती और उच्च प्राथमिक में मीनाक्षी रमोला प्रथम रही।
विज्ञापन

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित विजार्ड का डायट के प्राचार्य चेतन प्रसाद नौटियाल, जिला शिक्षा अधिकारी सुदर्शन बिष्ट ने शुभारंभ किया। स्पेल जीनियस प्राथमिक में कीर्तिनगर की ज्योति भारती प्रथम, देवप्रयाग की आराध्य जैन द्वितीय, चंबा की प्रियांशी तृतीय रही। उच्च प्राथमिक में जौनपुर की मीनाक्षी रमोला पहले, चंबा के अर्जुन बेलवाल, दूसरे, देवप्रयाग की दिव्यांशी तीसरे स्थान पर रही। मैथ्स विजार्ड प्राथमिक में कीर्तिनगर के मुकेश कुशवाह प्रथम, नरेंद्रनगर की दिव्यांशी द्वितीय, कीर्तिनगर के कंडोली की प्रियांशी तृतीय रही। उच्च प्राथमिक में कीर्तिनगर के सुमित कठैत पहले, प्रतापनगर के अभिषेक जोशी दूसरे, प्रतापनगर के रोहन बिष्ट तीसरे स्थान पर रहे।
इस मौके पर जिला मुख्य शिक्षा अधिकारी शिव प्रसाद सेमवाल ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। समग्र शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक डा. ज्ञान प्रकाश सिलस्वाल, वीरेंद्र राणा, जितेंद्र राणा, राजेंद्र बडोनी, नरेश कुमाईं, सुषमा महर, अंजना सजवाण, सरिता असवाल, मनवीर नेगी, इंद्रदेव, सुरेंद्र नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें