नई टिहरी। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) उत्तराखंड और स्टरलाइट एडइंडिया फाउंडेशन की ओर से इंस्टीट्यूशनल स्ट्रेंथनिंग प्रोग्राम (आईएसपी) के तहत यहां डायट में आयोजित चार दिवसीय मॉनिटरिंग कार्यशाला हुई।
कार्यशाला के समापन पर मुख्य अतिथि एससीईआरटी उत्तराखंड के सहायक निदेशक डॉ. केएन बिजल्वाण ने कहा कि प्रभावी मॉनिटरिंग और मेंटरिंग शिक्षकों के व्यावसायिक विकास और विद्यालयी शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार का महत्वपूर्ण माध्यम है। स्टरलाइट एडइंडिया फाउंडेशन के संस्था प्रमुख डॉ. एंटनी नेलिसरी ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य बताया।
प्रशिक्षण प्रमुख नीरुपमा शर्मा ने प्रतिभागियों की सक्रिय सहभागिता की सराहना की। प्रवक्ता व कार्यक्रम संयोजक डॉ. अजय कुमार चौरसिया और डॉ. रंजन भट्ट ने कार्यशाला का संचालन किया। इस मौके पर स्वराज तोमर, संजीव जोशी, डॉ. वीर सिंह रावत, दीपक रतूड़ी, राजेंद्र बडोनी और देवेंद्र सिंह भंडारी आदि मौजूद थे। संवाद