फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: कोटीकॉलोनी में वाटर एडवेंचर एकेडमी नहीं बनने पर विधायक नाराज

Thu, 27 Aug 2026 05:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। पूर्व केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह की घोषणा के बावजूद कोटीकॉलोनी में वाटर एडवेंचर खेल अकादमी नहीं बनने पर विधायक किशोर उपाध्याय ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि जानकारी मिली है कि टीएचडीसी ने कोटेश्वर क्षेत्र में अकादमी बनाई है। कोटेश्वर में अकादमी बनाने का वह विरोध नहीं करते लेकिन टिहरी के केंद्र बिंदु कोटी कॉलोनी में अकादमी बनती तो इसका लाभ अधिक लोगों को मिलता।
विज्ञापन

पत्रकार वार्ता में विधायक उपाध्याय ने कहा कि टिहरी के इणिया में ही मेडिकल कॉलेज बनेगा। इसमें एमबीबीएस की 100 सीटें और 400 बेड का अस्पताल होगा। आगामी अक्तूबर माह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित टिहरी दौरे के दौरान मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया जाएगा। बताया इणिया में मेडिकल कॉलेज के लिए करीब 14 हेक्टेयर भूमि चिह्नित की जा चुकी है। इसमें कुछ भूमि राजस्व विभाग और कुछ टीएचडीसी के अधीन है।
उन्होंने बताया कि टीएचडीसी ही मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का निर्माण करेगी। जाखणीधार ब्लॉक के लामणीधार में निर्माणाधीन आयुष अस्पताल को लेकर विधायक ने कहा कि वहां भूमि कम होने के कारण प्रशासन और विभाग की रिपोर्ट के आधार पर अस्पताल को आसपास ही दूसरी जगह बनाने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें